फौजी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर मोगैंबो का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि निर्देशक अली अब्बास जफर जल्द ही वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। खबरों की माने तो इस फिल्म में शाहरुख खान और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका होगी। अली अब्बास ‘मिस्टर इंडिया’ को एक फ्रेश स्पनि ऑफ के साथ-साथ समकालीन सेटअप देने की सोच रहे हैं।
मिस्टर इंडिया के किरदार में नजर आएंगे रणवीर
चर्चा है कि फिल्म के निर्माता रणवीर से अनिल कपूर के रोल के लिए संपर्क कर रहे हैं। वहीं मोगैंबो के रोल के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बारे में शाहरुख की ओर से कोई पुष्टीकरण नहीं हुई है, लेकिन रणवीर को यह रोल पसंद आया है और वह अनिल कपूर के रोल के लिए काफी उत्साहित हैं। मालूम हो कि बोनी कपूर निर्मित और शेखर कपूर निर्देशित ‘मिस्टर इंडिया’ में अनिल कपूर ने टाइटल किरदार निभाया था। फिल्म में अनिल कपूर के विपरित श्रीदेवी ने भी अहम भूमिका निभायी थी। वहीं मोगैंबो के किरदार को अमरीश पुरी ने जीवंत कर दिया था